छत्तीसगढ़

छह साल के मासूम को कुएं में डुबाकर पिता ने ही मार डाला, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ की घटना


रविवार आठ फरवरी की शाम लगभग छह बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 05:59:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 06:01:53 PM (IST)

छह साल के मासूम को कुएं में डुबाकर पिता ने ही मार डाला, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ की घटना

HighLights

  1. लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी की घटना।
  2. घरेलू तनाव के चलते पिता ही बन गया निर्दयी।
  3. लैलूंगा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पिता ने अपने ही छह वर्षीय पुत्र की कुएं में डुबाकर हत्या कर दी। लैलूंगा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित विनोद कुमार के भाई मनोज महेश्वरी (28) ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं। विजय सबसे बड़ा है। मंझला विनोद है। विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है।

विनोद अपने आठ साल और छह साल के दो पुत्रों के साथ पास के घर में रहता है। उसकी पत्नी अलग रहती है। वह घरेलू विवाद के कारण तनावग्रस्त रहता था।

रविवार आठ फरवरी की शाम लगभग छह बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह भीतर है।

इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और वहां की स्थिति देख आसपास के लोगों को बुलाया। पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया।

इसके बाद स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित के साथ मृत बालक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (30) निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!