Uncategorized

जशपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, उपकरण और छात्रावास व्यवस्था की मंत्री जायसवाल ने की पड़ताल

जशपुरनगर, 3 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवंबर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

समाचार फोटो

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, मेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होने की स्थिति, छात्रावास सुविधा और मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

जायसवाल ने मेडिकल विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें उपलब्ध चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना। इसके बाद, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

समाचार फोटो

इस अवसर पर विधायक जशपुर रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ गोपाल सिंह कंवर, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!