छत्तीसगढ़

Iran-us War Live:अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब – Iran Us War Live Updates West Asia Crisis Usa Militry Strike Multiple Target In Tehran Donald Trump


10:12 AM, 11-Jun-2026

पश्चिम एशिया तनाव- बहरीन और जॉर्डन में सायरन बजे

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क और वायु रक्षा ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों समेत 18 महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका दबाव जारी रखता है तो पूरा क्षेत्र गंभीर संकट में फंस सकता है।

09:08 AM, 11-Jun-2026

जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलें, ड्रोन या रॉकेट मौजूद

जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

08:11 AM, 11-Jun-2026

ईरानी हमलों का जवाब दे रहा कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम

ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों का बदला लेने की धमकी के बाद कुवैत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम फायरिंग कर रहे हैं। वहीं एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हमलों के कारण कुवैत ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

07:59 AM, 11-Jun-2026

ईरान पर हमलों के बाद सेंटकॉम की सफाई

कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की फोर्स ने 10 जून को ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले पूरे किए। ये हमले उस लगातार आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी फोर्स और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल जहाजों को खतरा था।

07:01 AM, 11-Jun-2026

आईआरजीसी ने पलटवार का किया दावा

ईरान की सेना आईआरजीसी ने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। हालांकि आईआरजीसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। बहरीन में सायरनों की आवाजें सुनी गई हैं। 

03:47 AM, 11-Jun-2026

ईरानी ड्रोन के अमेरिकी हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद बिगड़े हालात

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका सेना को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि पेंटागन ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल जवाबी कदम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की डील या समझौते की शर्तें तय करना भी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले स्पष्ट और सख्त होंगे और अगर जरूरी हुआ तो आगे भी जारी रह सकते हैं।

03:43 AM, 11-Jun-2026

Iran-US War LIVE: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब

यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान पर कार्रवाई की थी, जिसे लेकर दोनों देश के बीच पहले से ही तनाव बढ़ा हुआ था। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इससे पहले संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर बड़ा हमला करेगा, और चेतावनी दी थी कि अगर जरूरत पड़ी तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!