छत्तीसगढ़

दिव्यांग बच्चो का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण एवं वनभोज

*जशपुर/* समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिवस 10 जनवरी को दिव्यांग बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण एवं वन भोज कराया गया।
                    विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालित दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय गम्हरिया एवं समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के नियमित अध्ययनरत दिव्यांग बच्चो को विशेष बसों से कुनकुरी तहसील के ग्राम ठेठेटांगर स्थित संगम डेम के प्राकृतिक स्थल का भ्रमण में मनोरंजानात्मक खेल-कूद और वनभोज का आयोजन किया गया। जहां जाकर दिव्यांग बच्चो को पंरपरागत खेल-कूद के मनोरंजन के साथ-साथ  शिक्षकीय अमले के माध्यम से पर्यावरण और उसके संरक्षण के महत्व को जानने, समझने और महसूस करने हेतु ज्ञानवर्धन का अवसर मिला। समस्त दिव्यांगजन इस शैक्षणिक भ्रमण से बहुत आंनदित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!