Openai:ट्रंप ने एंथ्रोपिक को दिखाया बाहर का रास्ता, सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री; जानें मामला – Sam Altman S Openai Signs Deal With Pentagon After Doanld Trump Slams Anthropic Over Similar Safeguards

अमेरिकी एआई कंपनी ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत उसके एआई मॉडल रक्षा एजेंसी के क्लासिफाइड नेटवर्क में ‘तकनीकी सुरक्षा उपायों’ के साथ इस्तेमाल किए जाएंगे।
ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी के दो सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा सिद्धांत घरेलू स्तर पर सामूहिक निगरानी पर रोक और बल प्रयोग की जिम्मेदारी मनुष्यों के हाथ में रखने से जुड़े हैं, जिनमें स्वायत्त हथियार प्रणालियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत इस समझौते का हिस्सा बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: तानाशाह की बेटी को है खतरनाक हथियारों का शौक: शूटिंग रेंज में धड़ाधड़ दागीं गोलियां; पिता खुद दे रहे ट्रेनिंग
केवल क्लाउड नेटवर्क पर होगी तैनाती
ऑल्टमैन ने कहा, ‘हम अपने मॉडलों के सही ढंग से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सुरक्षा उपाय भी बनाएंगे, जैसा कि युद्ध विभाग भी चाहता था। हम अपने मॉडलों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए FDE (फाइनल डेवलपमेंट ऑथेंटिकेशन) तैनात करेंगे, और इन्हें केवल क्लाउड नेटवर्क पर ही तैनात करेंगे। हम युद्ध विभाग से अनुरोध कर रहे हैं कि वह सभी AI कंपनियों को यही शर्तें प्रदान करे, जिन्हें हमारे विचार से सभी को स्वीकार करना चाहिए।’
ट्रंप ने दिए संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक का इस्तेमाल बंद करने के निर्देश
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्रतिद्वंद्वी एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने पेंटागन के साथ अपने समझौते में इसी तरह के सुरक्षा प्रावधानों पर जोर दिया था, जिस पर इस सप्ताह ट्रंप प्रशासन की नाराजगी सामने आई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक टेक्नोलॉजी का उपयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इसी के साथ पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने आ चुके हैं। ट्रंप के एजेंसियों को दिए सख्त आदेश के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक एंथ्रोपिक ने अपनी एआई तकनीक पर ‘आपूर्ति चेन जोखिम’ का लेबल लगाने के मामले में पेंटागन को अदालत में चुनौती देगा।
ये भी पढ़ें: US Tariff: ‘अमेरिका को हो सकता है सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान’, सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप ने अब कर दी ये मांग
ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ एंथ्रोपिक जाएगा कोर्ट
अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन प्रसिद्ध एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ उस वक्त गंभीर विवाद में फंस गया है। जब उसने एंथ्रोपिक से कह रहा है कि उसके एआई मॉडल क्लाउड (Claude) को अमेरिकी सेना में बिना रोक-टोक उपयोग करने की अनुमति दें। इसी के साथ कहा गया कि अगर एआई कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उसे सप्लाई चेन रिस्क के रूप में नामित करने की भी चेतावनी दी। यह ऐसा गंभीर कदम है, जो उसके व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
अन्य वीडियो




