Uncategorized

बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से घटकर Z श्रेणी में पहुंचे कई नेता, जल्द जारी होगा आदेश — मुख्य खबर

Highlightsनौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी किया।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल।

गृह विभाग जल्द जारी करेगा आदेश।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सवाल।

Bastar Leaders Z Plus to Z Category Security: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के दावे के बीच बस्तर के 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने की खबर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई है। इनमें कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित कई नेता शामिल हैं। इसके अलावा बस्तर के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर वार्ड बदलने का आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनीदीपक बैज बोले- अभी नक्सलवाद खत्म नहीं हुआसुरक्षा में कटौती को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा कम करने का निर्णय हो चुका है। आने वाले दिनों में इस संबंध में अंतिम सूचना जारी की जानी बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था में और कटौती की जा सकती है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सुरक्षा घटाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में अभी नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कई दर्जन नक्सली दबाव के कारण दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं। बैज ने कहा कि कांग्रेस भी चाहती है कि नक्सलवाद खत्म हो, लेकिन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था कम करने में सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों की सेवा हुई कन्फर्म, रजिस्ट्री में भी पदोन्नति के आदेशभाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गज के नाम शामिलसुरक्षा में की गई इस कटौती से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के वीआईपी नेता प्रभावित हुए हैं। जिसमें कैबिनेट मंत्री, केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपकबैज, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा के नाम शमिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!