बालोद में नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी लग्जरी कार से लाखों की हेरोइन बरामद, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार — मुख्य खबर

Highlightsनया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा से मिला चिट्टा और हथियार।
कार-मोबाइल समेत 11.83 लाख रुपए की सामग्री जब्त।
आरोपी के कब्जे से करीब 6.40 ग्राम हेरोइन जब्त।
कार की ड्राइविंग सीट की तलाशी में खुले राज।
Balod Bus Stand Car Heroin Weapons Seized: बालोद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने मौके से 25 वर्षीय युवक लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 6.40 ग्राम हेरोइन, एक देशी पिस्टल, मोबाइल फोन और टाटा हेक्सा कार समेत कुल 11 लाख 83 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है।
कैश है, लेकिन छुट्टा नहीं! 5, 10, 20 के नोटों की किल्लत से भाटापारा के लोगों की बढ़ी टेंशन मुखबिर की सूचना पर पहुंची ANTF की टीमपुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात ANTF बालोद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पीछे सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार क्रमांक CG 17 KM 4455 खड़ी है। कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के पास हेरोइन और देशी पिस्टल होने की जानकारी मिली थी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेलवे कॉलोनी, दल्ली राजहरा, जिला बालोद के रूप में हुई।
300 करोड़ की ठगी मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा नेता संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 13 महीनों से चल रहा था फरारडैशबोर्ड में छिपाकर रखा था चिट्टा और पिस्टलपुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड के अंदर पारदर्शी झिल्ली में रखा करीब 6.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक देशी पिस्टल बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी लीनेश बंसोड़ के खिलाफ थाना बालोद में NDPS एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।



