छत्तीसगढ़
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद राशन दुकानों से फिर मिलेगा केरोसिन


खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिले को 24-24 किलोलीटर तथा राज्य के अन्य शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आबंटित किया गया है।




