छत्तीसगढ़
30 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, AK-47, SLR समेत हथियारों के साथ पहुंचे नक्सली


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ एके-47, एसएलआर समेत अन्य आधुनिक हथियार भी लेकर पहुंचे, जो इस बात का संकेत है कि वे संगठन के सक्रिय और प्रशिक्षित सदस्य थे। इनमें शांति वंजा वड्डे और सुक्की बामी कुंजम जैसे कुख्यात और कट्टर नक्सलियों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर लंबे समय से सुरक्षा बलों की नजर थी।




