छत्तीसगढ़

“मैंने गोली मारी है, जो करना है कर लेना…”, पेंड्रा में ज्वेलर्स के भाई को अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज


प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसेज में लिखा गया है कि “प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या उसी ने की है, जो करना है कर लेना…”। इसके साथ ही मृतक के परिजनों, व …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 09:51:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 09:54:21 PM (IST)

“मैंने गोली मारी है, जो करना है कर लेना…”, पेंड्रा में ज्वेलर्स के भाई को अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज
धमकी भरा मैसेज आया।

HighLights

  1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में नया मोड़।
  2. ज्वेलर्स के भाई को धमकी भरा मैसेज।
  3. अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर भेजा गया।

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। जिले के कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ है, जिसमें हत्या स्वीकार करने जैसे धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसेज में लिखा गया है कि “प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या उसी ने की है, जो करना है कर लेना…”। इसके साथ ही मृतक के परिजनों, विशेषकर बेटे को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का उल्लेख किया गया है। बाद में उसी चैट पर संबंधित व्यक्ति द्वारा माफी मांगने की भी बात सामने आई है।

स्वजन की शिकायत पर पेण्ड्रा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस किया जा रहा है तथा कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और लोकेशन की तकनीकी जांच की जा रही है।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि यह किसी साइकोलॉजिकल हरकत (गुमराह करने का प्रयास) का हिस्सा है या वास्तव में हत्याकांड से जुड़े किसी आरोपी द्वारा भेजा गया संदेश है। इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं।

एक टीम द्वारा बिहार में एसटीएफ की मदद से एक शूटर की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस का मानना है कि मामले में स्थानीय लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है, जिसको ध्यान में रखते हुए जांच को बेहद सतर्कता से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!