छत्तीसगढ़

कुवैत से फोन पर दिया था पत्नी को तीन तलाक, भारत लौटते ही रायपुर पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त की झूमाझटकी


विदेश में रहकर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहिद रजा को पकड़ने के बाद पुलिस ट …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 03:57:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 03:57:28 PM (IST)

कुवैत से फोन पर दिया था पत्नी को तीन तलाक, भारत लौटते ही रायपुर पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त की झूमाझटकी
नागपुर से गिरफ्तार हुआ पति।

HighLights

  1. कुवैत से फोन पर दिया तीन तलाक, नागपुर से गिरफ्तार हुआ पति
  2. रायपुर पहुंची पुलिस टीम, रेड के दौरान आरोपी ने की झूमाझटकी
  3. पुलिस की कूट घेराबंदी में फंसा आरोपी शाहिद रजा, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। विदेश में रहकर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहिद रजा को पकड़ने के बाद पुलिस टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की। वहीं उसकी मां नाबालिग बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

कुवैत से फोन पर दिया था तीन तलाक

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार राजातालाब निवासी सय्यद अजरा ताजी की शादी वर्ष 2008 में चौरसिया कॉलोनी निवासी शाहिद रजा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। कुछ वर्ष पहले शाहिद रोजगार के सिलसिले में कुवैत चला गया और वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा। आरोप है कि विदेश जाने के बाद वह न तो घर लौटा और न ही पत्नी और बच्चों को अपने पास बुलाया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले शाहिद ने कुवैत से फोन किया और बातचीत के दौरान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया और इसके बाद पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर में मिला लोकेशन, पुलिस ने दबोचा

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच शाहिद के भारत लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी का लोकेशन नागपुर में मिला, जहां से रायपुर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मिला भारत ‘ए’ टीम में मौका, श्रीलंका दौरे में बिखेरेंगे जलवा

कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां बच्ची को लेकर फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने विरोध करते हुए पुलिस टीम के साथ झूमाझटकी की। वहीं कार्रवाई के समय आरोपी की मां एक बच्ची को लेकर मौके से चली गई। पुलिस बच्ची और महिला की तलाश में जुटी हुई है।

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ कर वैवाहिक विवाद, बच्चों की अभिरक्षा और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पत्नी के भरण-पोषण और बच्चों की जिम्मेदारी से बचने के उद्देश्य से तीन तलाक का सहारा तो नहीं लिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!