छत्तीसगढ़

हजारों युवाओं का इंतजार बेकार, बिलासपुर जिला प्रशासन ने अचानक रद की 2023 की सीधी भर्ती


कलेक्टर कार्यालय व भू-अभिलेख में सीधी भर्ती निरस्त: वर्ष 2023 में विज्ञापित पद रद, शीघ्रलेखक, सहायक ग्रेड-3 और चतुर्थ श्रेणी के अभ्यर्थियों को झटका

Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 11:50:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 11:50:54 PM (IST)

हजारों युवाओं का इंतजार बेकार, बिलासपुर जिला प्रशासन ने अचानक रद की 2023 की सीधी भर्ती

HighLights

  1. कलेक्टर कार्यालय व भू-अभिलेख की भर्ती प्रक्रिया निरस्त।
  2. शीघ्रलेखक, सहायक ग्रेड-3 और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होनी थी भर्ती
  3. कलेक्टर द्वारा आदेश क्रमांक 4394 के तहत फैसला जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः जिला प्रशासन ने कार्यालय कलेक्टर एवं भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में विभिन्न रिक्त पदों पर होने सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। वर्ष 2023 में जारी विज्ञापन के तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसे कलेक्टर ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए रद करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन के तहत शीघ्रलेखक वर्ग-3, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के भृत्य, चौकीदार, अर्दली, फर्रास और प्रोसेस सर्वर के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। लंबी प्रक्रिया और आवेदकों के इंतजार के बीच 27 अगस्त को कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4394 के तहत संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, भू-अभिलेख आयुक्त तथा बिलासपुर संभाग आयुक्त को सूचनार्थ भेजी गई है। साथ ही जिला कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एट्रोसिटी एक्ट और यूजीसी नियमों की समीक्षा पर अड़ा सवर्ण समाज! बिलासपुर में उठी नीतिगत सुधार की मांग

हजारों अभ्यर्थियों को लगा झटका, लंबे समय से था परिणाम का इंतजार

वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी होने के बाद बिलासपुर सहित प्रदेशभर के हजारों शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। अभ्यर्थी लंबे समय से चयन सूची और परीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। अब अचानक पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने से नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं को बड़ा झटका लगा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!