छत्तीसगढ़

दुर्ग के आर्य नगर में पति-पत्नी व बच्चों की मौत का मामला, शार्ट पीएम रिपोर्ट में बच्‍चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या


मृतका चंचल साहू ने अपने सुसाइड नोट में बच्चों को शराब पिलाने व उन्हें नींद का इंजेक्शन देने के बाद उनका गला घोंटने का जिक्र किया है। साथ ही पति को भी …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 08:41:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 08:47:46 PM (IST)

दुर्ग के आर्य नगर में पति-पत्नी व बच्चों की मौत का मामला, शार्ट पीएम रिपोर्ट में बच्‍चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या
दुर्ग में परिवार की मौत का मामला।

HighLights

  1. मृतकों के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय दुर्ग के मरच्युरी में किया गया।
  2. यहां मृतक गोविंद साहू के भाई,जीजा व परिवार के कुछ और सदस्य मौजूद रहे।
  3. फिर चारों का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में गोविंद साहू (45), उसकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा (13) और बेटा यशांत साहू (11) के शव का पीएम शनिवार को किया गया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटकर बच्चों की हत्या करना बताया जा रहा है वहीं पति-पत्नी की मौत फांसी में लटकने की वजह से होना बताया जा रहा है। पीएम के बाद मृतकों का शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतकों के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय दुर्ग के मरच्युरी में किया गया। पीएम के दौरान मृतक गोविंद साहू के भाई,जीजा व परिवार के कुछ और सदस्य मौजूद रहे। पीएम करीब 1.30 बजे तक चला। पीएम के बाद चारों का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की मौत रस्सी से गला घोंटने की वजह से हुई है। वहीं पति पत्नी की मौत फांसी पर लटकने की वजह से होना बताया जा रहा है।

मृतका चंचल साहू ने अपने सुसाइड नोट में बच्चों को शराब पिलाने व उन्हें नींद का इंजेक्शन देने के बाद उनका गला घोंटने का जिक्र किया है। साथ ही पति को भी शराब पिलाने की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक इसकी जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। चारों मृतकों के विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतका अपने पति के चरित्र पर संदेह करती थी और उसके शराब पीने की लत को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। पति गोविंद शेयर ट्रेडिंग का काम करता था।

परिवार के सदस्यों से होगी पूछताछ

  • आर्य नगर स्थित जिस मकान में मृतक गोविंद साहू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहे थे।
  • उस मकान के एक हिस्से में उसका छोटा भाई परिवार के साथ रहता है।
  • साथ में गोविंद की मां और बहन भी रहती है।
  • लेकिन घटना की जानकारी समय रहते किसी को भी नहीं मिल पाई।
  • शुक्रवार सुबह आठ बजे मां ने गोविंद के घर का दरवाजा खटखटाया।
  • तब जाकर घटना के बारे में जानकारी मिल पाई।
  • पुलिस घटनाक्रम को लेकर परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी।
  • मृतक गोविंद शेयर ट्रेडिंग का काम करता था।
  • कहीं उसे इस कारोबार में किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ।
  • पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।
  • बताया यह भी जा रहा है कि मृतक गोविंद की पत्नी चंचल ने अपने सुसाइड नोट में शेयर ट्रेडिंग को लेकर किसी तरह का जिक्र नहीं किया है।
  • सुसाइड नोट में हैंडराइटिंग को लेकर भी पुलिस जांच करा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!