छत्तीसगढ़

CG में सरकारी नौकरी का रास्ता आसान, अब एक ही एग्जाम से मिलेंगी कई नौकरियां


Chhattisgarh Employee Selection Board: छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्तियों के लिए एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू होगी। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 07:50:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 08:59:35 AM (IST)

युवाओं के लिए खुशखबरी: CG में सरकारी नौकरी का रास्ता आसान, अब एक ही एग्जाम से मिलेंगी कई नौकरियां
छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया आसान, एक परीक्षा से कई विभागों में मौका (AI Generated Image)

HighLights

  1. भर्ती प्रक्रिया होगी पारदर्शी और समयबद्ध पूरी
  2. वार्षिक परीक्षा कैलेंडर अब सरकार जारी करेगी
  3. युवाओं का भरोसा लौटाना सरकार की प्राथमिकता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए अब एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026’ (Chhattisgarh Employee Selection Board Bill 2026) को शुक्रवार को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बार-बार परीक्षा से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों में समान योग्यता वाले पदों के लिए एक ही संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों के लिए बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक और आर्थिक दबाव को कम करने में सहायक होगा।

वार्षिक परीक्षा कैलेंडर होगा जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि कर्मचारी चयन मंडल के गठन के बाद हर वर्ष परीक्षा का कैलेंडर जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए निश्चित समय और दिशा मिल सकेगी। साथ ही, संसाधनों की बचत भी होगी और भर्ती प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।

युवाओं का भरोसा लौटाने पर जोर

विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंडल की संरचना और कार्यक्षेत्र

नए मंडल में एक अध्यक्ष, अधिकतम तीन सदस्य, एक सचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे। व्यापमं के अधिकारी-कर्मचारी भी इसी के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह मंडल न केवल सभी सरकारी विभागों, बल्कि वैधानिक निकायों, मंडलों और प्राधिकरणों की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्तियां करेगा।

व्यावसायिक परीक्षाएं भी होंगी शामिल

भर्ती परीक्षाओं के अलावा यह मंडल विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। इससे परीक्षा प्रणाली में एकरूपता आएगी और अभ्यर्थियों को एक ही मंच से कई अवसर प्राप्त होंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की संरचना

  • एकीकृत ढांचा : मंडल में एक अध्यक्ष, अधिकतम तीन सदस्य, सचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे। व्यापमं के अधिकारी-कर्मचारी भी इसके अधीन कार्य करेंगे।
  • भर्ती का दायरा : सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ वैधानिक निकाय, मंडल और प्राधिकरणों की तृतीय-चतुर्थ श्रेणी की भर्तियां इसके माध्यम से होंगी।
  • संयुक्त चयन प्रक्रिया : समान योग्यता वाले पदों के लिए सरकार अब संयुक्त परीक्षा आयोजित कर सकेगी, जिससे बार-बार आवेदन की जटिलता समाप्त होगी।
  • व्यावसायिक परीक्षाएं : भर्ती के साथ-साथ यह मंडल व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!