8 साल से नंबर-1, 9वें साल भी बादशाहत कायम! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा ने फिर रचा इतिहास
HIGHEST VOLUME ASD अवॉर्ड से सम्मानित, CG & MP में नंबर-1 बजाज डीलर का खिताब बरकरार

लैलूंगा। क्षेत्र के लिए गौरव की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, लैलूंगा ने बजाज ऑटो के क्षेत्र में अपनी शानदार सफलता का सिलसिला लगातार 9वें वर्ष भी कायम रखा है। लगातार 8 वर्षों तक नंबर-1 बजाज डीलर रहने के बाद अब 9वें वर्ष भी संस्थान ने HIGHEST VOLUME ASD का प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
CG & MP में नंबर-1 बजाज डीलर के रूप में मिली यह उपलब्धि श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे लैलूंगा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
ग्राहकों का विश्वास बना सफलता की सबसे बड़ी ताकत
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स की इस निरंतर सफलता के पीछे ग्राहकों का वर्षों से बना विश्वास, बेहतर सेवा, गुणवत्तापूर्ण कार्य और पूरी टीम की मेहनत को प्रमुख कारण माना जा रहा है। 8 वर्षों तक नंबर-1 रहने के बाद 9वें वर्ष भी अपनी बादशाहत कायम करना संस्थान की निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
संस्थान का कहना है कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन तमाम ग्राहकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है, जिन्होंने वर्षों से श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स को अपनी पसंद बनाया है।
संचालक आशीष मित्तल एवं पूरी टीम को बधाई
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संचालक श्री आशीष मित्तल जी एवं श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स की पूरी टीम को बधाइयों का सिलसिला जारी है। टीम की मेहनत और बेहतर ग्राहक सेवा के चलते संस्थान ने लगातार नौवें वर्ष भी अपनी मजबूत पहचान कायम की है।
“8 YEARS OF TRUST • 9 YEARS OF EXCELLENCE” के साथ श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का नंबर-1 बनने का सफर लगातार जारी है।
लैलूंगा से शुरू हुआ नंबर-1 का सफर, अब भी जारी है…
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, लैलूंगा
“आपका विश्वास, हमारी निरंतर सफलता।”
📍 Main Road, Lailunga, Raigarh (C.G.) – 496113
📞 94241-87790 | 76930-87790




