छत्तीसगढ़

सौतेली मां की निर्मम हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई


बाराद्वार के ग्राम दुरपा में सौतेली मां कौशिल्या सिदार की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे अनिल कुमार सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लकड़ी…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 10:35:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 10:35:49 AM (IST)

सौतेली मां की निर्मम हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपित युवक

HighLights

  1. लकड़ी की बेड़ी से पीटकर की गई थी 55 वर्षीय महिला की हत्या।
  2. बाराद्वार पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार को दबोचा।
  3. न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

नईदुनिया न्यूज, बाराद्वार : ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपित की पहचान अनिल कुमार सिदार पिता कार्तिक राम सिदार (38) दुरपा, थाना बाराद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की शाम करीब 6.45 बजे दुरपा निवासी कौशिल्या सिदार (55) के साथ मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर बाराद्वार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग पंचनामा कार्रवाई के साथ मृतिका के वारिसों और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनिल कुमार सिदार ने कौशिल्या सिदार के साथ लकड़ी की बेड़ी से मारपीट की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर तथा आंतरिक रक्तस्राव के कारण शाक लगने और इसके बाद श्वास एवं हृदयगति रुकने से मृत्यु होना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपित अनिल कुमार सिदार की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें- अकलतरा में इंस्टाग्राम आईडी देखने को लेकर दो नाबालिगों में विवाद: एक ने दोस्त के गले पर किया चाकू से वार

पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार सिदार को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!