छत्तीसगढ़

Mp News:सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान – Mp News Congress Mla Yogendra Baba Car Bursts Into Flames After Crashing Into School Boundary Wall


लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिवनी-जबलपुर मार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, जबकि चालक और गनमैन घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।

ये भी पढ़ें- कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे

टकराते ही लगी आग

टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के दौरान कार अंदर से लॉक हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक, गनमैन और चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अस्पताल में भर्ती

हादसे में चालक अनु और गनमैन राजू धुर्वे घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को भी एहतियातन चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हादसे के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक गाय का आना बताया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!