छत्तीसगढ़

प्रदेश में बन रहा बारिश का सिस्टम, उत्तर व दक्षिण में येलो अलर्ट, राजधानी में बादल छाए


मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया है। मॉनसून द्रोणिका और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 08:05:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 08:08:44 AM (IST)

प्रदेश में बन रहा बारिश का सिस्टम, उत्तर व दक्षिण में येलो अलर्ट, राजधानी में बादल छाए
मौसम की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2°C अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा (23.9°C)।
  2. 15 और 16 जुलाई को प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है।
  3. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश व वज्रपात (आकाशीय बिजली) को लेकर जारी किया अलर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आगामी 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब मानसून का प्रभाव तेज होगा, जिससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2°C रायपुर और बिलासपुर में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर 23.9°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वर्षा की स्थिति अभी भी सामान्य से कम बनी हुई है। आगामी दिनों में इसमें सुधार के संकेत हैं।

राज्य में बढ़ेगी नमी

वर्तमान में मॉनसून द्रोणिका (Monsoon Trough) श्री गंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और बालुरघाट से होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के कारण आने वाले 48 घंटों में राज्य में नमी का प्रवाह बढ़ेगा।

रात को जारी हुए दो अलर्ट कई जिलों में सुबह से बादल

आगामी 15 और 16 जुलाई के लिए पूर्वानुमान बताते हैं कि राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। अगले दो दिनों के बाद भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही बनी रहेगी।

रायपुर में आज 35 तक जाएगा पारा

रायपुर के निवासियों के लिए आज 14 जुलाई को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!