छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव: रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीये, जगदलपुर में बीजेपी-कांग्रेस भिड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस के सामने दीप जलाए।

रायपुर में लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी की गई है। इस काम में सरकारी शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे से कई रूट डायवर्ट हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है।

बिलासपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई गई है।

जगदलपुर, अंबिकापुर, भिलाई और अन्य सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया।

जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!