छत्तीसगढ़

NSUI Protest FIR | Bhupesh Baghel Comment Case


सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा, गाली-गलौज और समाज में द्वेष फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। NSUI के प्रदर्शन और दबाव के बाद एक सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है।

.

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में NSUI ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

कई धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

NSUI के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR

इस मामले को लेकर मंगलवार को रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी दीपक पासवान को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लगातार दबाव और जन आक्रोश के बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

NSUI ने कहा- नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं

NSUI ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के इशारों पर सोशल मीडिया में नफरत और जहर फैलाने वाले तत्व लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के दुश्मन हैं। कांग्रेस और NSUI का हर कार्यकर्ता ऐसे लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा।

शान्तनु झा ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। कानून सबके लिए समान है और अब असामाजिक मानसिकता को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!