छत्तीसगढ़

‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना’, चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी


छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को पुलिस आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसने सुसाइड नोट…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 01:25:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 01:25:25 PM (IST)

'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी
चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. चोरी के आरोप से सहमी नाबालिग ने लगाया फांसी
  2. कक्षा 12वीं में पढ़ती थी छात्रा, सुसाइड नोट छोड़ा
  3. सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को पुलिस आरक्षक की बेटी (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आइसी मार्ट के संचालक ने उस पर कास्मेटिक की चोरी का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। नाबालिग छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

कोतवाली पुलिस ने आइसी मार्ट के संचालक दीपक वैध, विनोद वैध और जगत वैध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आक्रोशित स्वजन और सैकड़ों महिलाओं ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, सात जुलाई को आरक्षक की दो नाबालिग बेटियां आइसी मार्ट सामान लेने गई थीं। वहां दुकानदार ने उन पर ₹1,500 के कास्मेटिक सामान की चोरी का आरोप लगाया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!