छत्तीसगढ़

जशपुर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर


भारतीय जनता पार्टी की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर विवादित टिप्पणी के मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपित विवेकानंद झा के वि…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 04:01:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 04:04:37 PM (IST)

जशपुर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
आरोपी के खिलाफ आरोप पंजीबद्ध

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामला
  2. भाजपा की महिला कार्यकर्ता पहुंची थाने
  3. आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर विवादित टिप्पणी के मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपित विवेकानंद झा के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि, पीड़िता ने बीते दिनों इस मामले को लेकर कुनकुरी थाना में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वह भाजपा के आईटी सेल से जुड़ी हुई है। पीड़िता के अनुसार फेसबुक में राजीव गर्ग नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक राजनीतिक पोस्ट की थी।

पीड़िता पर की थी अभद्र टिप्पणी

इस पोस्ट पर आरोपित विवेकानंद झा ने पीड़िता के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए,कमेंट किया था। पीड़िता का कहना है कि इस कमेंट से उसकी राजनीतिक,सामाजिक छवि धूमिल हुई है।

यह भी पढ़ें- 27 साल का संघर्ष : CRPF जवान की पत्नी ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ऐसे पाया पैतृक संपत्ति पर अधिकार

शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपित विवेकानंद झा के विरूद्व बीएनएस की धारा 79 (किसी महिला की मर्यादा का अपमान करने के इरादे से आपत्तिजनक टिप्पणी,इशारा या फिर किसी वस्तु को दिखाना),296 (सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग) और अनुसूचित जाति व जनजाति नृशंता निवारण अधिनियम 2015 की धारा 3 (2) (5) के अंर्तगत अपराध पंजीबद्व किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!