छत्तीसगढ़

तखतपुर में होटल संचालक की गुंडागर्दी! रक्षाबंधन पर दीदी को लेने आए भाई को पीटा, बासी समोसा बना विवाद की वजह


तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स में बासी समोसा परोसने का विरोध करने पर होटल संचालक प्रकाश देवांगन ने कबीरधाम निवासी ग्राहक दीपक जायसवाल और उनकी ब…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 10:53:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 10:53:33 PM (IST)

तखतपुर में होटल संचालक की गुंडागर्दी! रक्षाबंधन पर दीदी को लेने आए भाई को पीटा, बासी समोसा बना विवाद की वजह

HighLights

  1. बासी समोसा बदलने की बात पर संचालक ने ग्राहक को पीटा।
  2. बीच-बचाव करने पहुंची बहन के साथ भी की धक्का-मुक्की।
  3. सत्यम स्वीट्स के संचालक प्रकाश देवांगन पर दर्ज हुआ मामला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तखतपुर के सत्यम स्वीट्स में वेटर ने ग्राहक को बासी समोसा परोस दिया। ग्राहक ने विरोध किया तो होटल संचालक ने भाई-बहन की पिटाई कर दी। पीड़ित भाई-बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कबीरधाम जिले के ग्राम मरका निवासी दीपक जायसवाल मंगलवार सुबह रक्षाबंधन के लिए दीदी को लेने बिलासपुर आए। दोपहर में दीदी को लिवा कर वापस करीरधाम लौट रहा थे। रास्ते में दोनों तखतपुर बस स्टैंड के पास स्थित सत्यम स्वीट्स में नाश्ता करने के लिए रुके। दोनों समोसा आर्डर किया।

समोसा आने के बाद जैसे ही अपनी भांजी के साथ उन्होंने उसे चखा तो वह खट्टा लगा। दीपक ने वेटर को बुलाकर बासी समोसा परोसने की बात कही और उसे वापस ले जाने को कहा। वेटर ने दीपक से बहस करने लगा। इतने में सत्यम स्वीट्स के संचालक प्रकाश देवांगन वहां पहुंचा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल, भरोसे का जनाज़ा! मकान गिरवी रखकर पति को बचाया, अब पति दे रहा तलाक की धमकी

दीपक के नाराज होने पर प्रकाश भड़क गया और उससे गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर प्रकाश ने सीधे दीपक को थप्पड़ जड़ दिया। बीच बचाव करने बहन आई तो उससे भी धक्कामुक्की कर मारपीट करने लगे। माहौल बिगड़ता देख होटल में मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और होटल संचालक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!