छत्तीसगढ़

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, छह घायल:कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ हादसा, घायलों में दो गंभीर, पुलिस जांच में जुटी




कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। फरसगांव थाना क्षेत्र के मांझीआठगांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे, जो बस्तर क्षेत्र के बकावंड के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!