छत्तीसगढ़
होली का असली मज़ा तो अब शुरू होगा.. RJ NARRENDRA का नया गाना Ishq Ka Rang रिलीज


रायपुर। रंगों का त्योहार आते ही माहौल में उत्साह और उमंग घुल जाती है। ढोल-नगाड़ों की थाप, गुलाल की खुशबू और चेहरे पर खिली मुस्कान के साथ आपके चहेते RJ NARRENDRA एक बार फिर रंग जमाने आ गए हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर कुछ खास तलाश रहे हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि RJNARRENDRA लेकर आए हैं एक ऐसा गाना जो आपको रंगों और मोहब्बत में पूरी तरह भिगो देगा। FM Tadka पर हर शाम 5 से 9 आपके साथ रहने वाले आपके पसंदीदा RJNARRENDRA का यह नया गाना रिलीज़ होते ही लोगों के दिलों पर छा गया है। इस गाने में इश्क़ है, हवा है, प्यार है और एक ऐसा नशा सा सुरूर है जो सीधे रूह में उतर जाता है।




