छत्तीसगढ़

दुर्ग में 2 हाईवा की आमने-सामने टक्कर:पुलिस ने ड्राइवरों को निकाला बाहर, छावनी चौक पर दुकान में लगी आग, काबू पाया




दुर्ग में पुलिस की सूझबूझ से दो अलग-अलग घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। पुलगांव में जहां दो हाईवा चालकों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं छावनी चौक पर एक दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पाकर बड़े नुकसान को रोका गया। पहली घटना- पुलगांव में दो हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत पुलगांव थाना क्षेत्र में देर रात भारती कॉलेज के पास दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल चालकों की पहचान विजय कुमार यादव (23, निवासी गोटाटोला बांधाबाजार, मोहला मानपुर) और वीरेंद्र (34, निवासी झारखंड) के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना- छावनी चौक पर दुकान में आग दुर्ग के छावनी चौक क्षेत्र में यातायात पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे अपनी टीम के साथ सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक दुकान से धुआं निकलते देखा। पुलिस टीम तुरंत मौके पर रुकी और स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान मालिक को फोन कर बुलाया गया और दुकान खुलवाकर स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते टला बड़ा नुकसान पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया। यदि थोड़ी भी देरी होती, तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को भी दे दी गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!