छत्तीसगढ़

देशभक्ति और अनुशासन को मिला मान, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीजे ने कैडेट्स को प्रमाण-पत्र सौंपे


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट मार्चपास्ट करने वाले एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को मंगलवार को न…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 12:26:30 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 12:26:30 AM (IST)

देशभक्ति और अनुशासन को मिला मान, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीजे ने कैडेट्स को प्रमाण-पत्र सौंपे
विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स व हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस मार्चपास्ट कैडेट्स को चीफ जस्टिस ने किया सम्मानित।
  2. छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के विवेकानंद सभागार में हुआ आयोजन।
  3. कैडेट्स ने प्रमाण-पत्र पाकर उत्साह और देशभक्ति का परिचय दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः हाई कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मार्चिंग परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स का मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में सम्मानित किया गया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके अनुशासन, तालमेल और देशभक्ति की भावना की सराहना की। यह समारोह 25 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया।

15 अगस्त को हाई कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट किया था। उनके अनुशासन और देशभक्ति की भावना से भरी प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने कैडेट्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुशासन और उत्साह से हाई कोर्ट के आयोजन की गरिमा बढ़ी। उन्होंने युवा पीढ़ी से राष्ट्र की हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- बुजुर्गों से प्रताड़ना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, शांति और गरिमा से जीने का हक नहीं दिया, तो घर से बेदखल होंगे बच्चे

उन्होंने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह के दौरान कैडेट्स उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से संवाद किया और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी भवन का भ्रमण भी किया। समारोह में रजिस्ट्रार जनरल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार-कम-प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रजिस्ट्री के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!