छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 10 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दुर्ग और रायगढ़ के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लि…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:58:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 11:00:23 PM (IST)

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 10 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन पर दुर्ग-रायगढ़ के बीच संचालित की जाने वाली ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. दुर्ग और रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
  2. 27 से 29 अगस्त तक लगेंगे तीन फेरे
  3. यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे लगाएगी।

इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्री सुविधा मिलेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच रहेंगे। इनमें आठ सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

11.25 को पहुंचेगी रायपुर

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह 10:37 बजे भिलाई नगर, 10:43 बजे भिलाई पावर हाउस, 10:51 बजे भिलाई, 11:25 बजे रायपुर, 12:50 बजे भाटापारा और 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया होते हुए शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

वापसी शाम 7.40 को

वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रात 7:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी। यह बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे और रायपुर रात 12:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रात 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!