Csk Vs Dc Live Score:दिल्ली को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य, चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक – Csk Vs Dc Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

09:14 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य
चेन्नई की टीम ने संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत 212 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा। अब दिल्ली के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य है।
09:00 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: सैमसन का शतक
संजू सैमसन की शानदार वापसी हुई है। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला शतक भी है। इससे पहले आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। अब क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 184 रन है।
08:36 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा
13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। संजू सैमसन 77 और आयुष म्हात्रे 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। टीम ने एक विकेट पर 130 रन बना लिए हैं।
08:11 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: सैमसन फॉर्म में लौटे
सैमसन फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने महज 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। यह उनकी सत्र की पहली फिफ्टी है। इससे पहले गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए।
07:32 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:10 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा।
07:02 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। आकिब अबी और आशुतोष शर्मा को नीतीश राणा और विपराज निगम की जगह मौका दिया गया है। वहीं, चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है और मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत को मौका मिला है।
06:49 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
चेन्नई के लिए सरफराज खान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन पारियों में 99 रन 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दी है। वहीं, दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। ये दोनों गेंदबाज बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते और टी20 क्रिकेट में यह बहुत बड़ी ताकत बन चुकी है।
06:49 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: टीम अपडेट
चेन्नई के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। हालांकि ब्रेविस की वापसी करीब है और अगर वह फिट होते हैं, तो टीम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली की बात करें तो नीतीश राणा अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।
06:48 PM, 11-Apr-2026
CSK vs DC Live Score: दिल्ली की अपनी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स भी दबाव में है। पिछले मैच में डेविड मिलर का आखिरी ओवर में लिया गया फैसला टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने जोखिम लेते हुए बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब दिल्ली को अपने फैसलों में संतुलन लाना होगा, क्योंकि इस टूर्नामेंट में गलतियों की गुंजाइश बहुत कम है।




