ठाकुरमुड़ा में तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी आयोजन, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में गूंजा भक्ति का माहौल

पत्थलगांव/
ठाकुरमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। इस धार्मिक आयोजन में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे व एकता को मजबूत बनाते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया।






