छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए न्यायाधीश, CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया है। शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 03:57:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 03:57:06 PM (IST)

छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए न्यायाधीश, CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए न्यायाधीश।

HighLights

  1. 57 नए व्यवहार न्यायाधीशों का चयन
  2. अंजुम आरा को मिला पहला स्थान
  3. 33 महिलाएं और 24 पुरुष चयनित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया है। शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

साक्षात्कार प्रक्रिया और उम्मीदवारों का चयन

चयन प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम 22 जनवरी को घोषित किए गए थे। पदों की कुल संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाना था, लेकिन वर्गवार योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर कुल 183 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। इन सभी 183 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 10 से 20 फरवरी के बीच पूरे किए गए। साक्षात्कार में कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं रहा।

अंजुम आरा ने किया टॉप

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग और योग्यता क्रम के आधार पर 57 उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। मुख्य सूची में अंजुम आरा को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर शिवांगी तिवारी और तीसरे स्थान पर आयुष चौरसिया रहे हैं। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है।

न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग की सूचना के अनुसार, यह चयन परिणाम उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगा।

यह भी पढ़ें- रायपुर एम्स में दर्दनाक हादसा, इलाज करा रहे मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

चयन सूची के सभी 57 उम्मीदवार

  • अंजुम आरा
  • शिवांगी तिवारी
  • आयुष चौरसिया
  • अगन कुमार डहाके
  • एकांश अग्रवाल
  • शुभम नामदेव
  • आर्यमान सिंह रघुवंशी
  • कार्तिकी अवंतिका
  • अपेक्षा सिंघई
  • शक्ति चतुर्वेदी
  • सिमरप्रीत सलूजा
  • दीपांशी जैन
  • कुसुमांजलि सिन्हा
  • अंकित नांदे
  • हिमालय रवि
  • रौशन कुमार पाठक
  • तृप्ति अग्रवाल
  • प्रतीक कांत
  • अभिनव अग्रवाल
  • हृषिता अग्रवाल
  • दुर्गेश नंदिनी मरावी
  • शुभम राठौर
  • सृष्टि सोनकला
  • नागेंद्र सिंह
  • लीजा पाल
  • प्रज्ञा वैष्णव
  • श्रेया औरमलिया
  • दीपक कुमार चंद्राकर
  • सौनक वर्मा
  • यशवंत देवांगन
  • ऋचा रेनी तिग्गा
  • समृद्धि जोशी
  • सौरभ कुमार तरार
  • राशि कांकरवाल
  • ज्योति शर्मा
  • अंजू पथरे
  • सीमा टांडे
  • राहुल कुमार निराला
  • दीक्षा किंडो
  • प्रिया सोमावार
  • कोमल कृति उरांव
  • आकांशा खेस्स पन्ना
  • मेघा पलेशवर
  • अश्विन खाखा
  • शिवानी डहरिया
  • तेशांक ध्रुव
  • प्रथमेंद्र हिडको
  • दीप्पल अजगल्ले
  • हेमंत प्रसाद
  • रितु नेताम
  • यश मौर्य
  • अपूर्वा मरकाम
  • करन शाह खुशरो
  • स्वाति पैंकरा
  • एडविना एक्का
  • एंजेल सिंह
  • चंद्र भूषण पासवान



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!