छत्तीसगढ़

रायपुर में क्रिकेट का ‘महाकुंभ’, 10 साल बाद लौटेगा IPL का रोमांच; भिड़ेंगे धोनी-कोहली और रोहित के धुरंधर!


Indian Premier League-2026 के दूसरे चरण में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 06:51:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 06:51:44 PM (IST)

रायपुर में क्रिकेट का 'महाकुंभ', 10 साल बाद लौटेगा IPL का रोमांच; भिड़ेंगे धोनी-कोहली और रोहित के धुरंधर!
रायपुर में क्रिकेट का ‘महाकुंभ

HighLights

  1. 10 और 13 मई को रायपुर में दो बड़े आईपीएल मैच
  2. 10 साल बाद शहर में लौट रहा क्रिकेट का बड़ा आयोजन
  3. स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा अपग्रेड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Indian Premier League-2026 के दूसरे चरण में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians, जबकि 13 मई को आरसीबी और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। करीब 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैचों की वापसी से शहर में उत्साह चरम पर है।

मई में लगेंगे चौके-छक्के, आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बना रायपुर

इस बार रायपुर को आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बनाया गया है। पहले अप्रैल में मैच होने की संभावना थी, लेकिन स्टेडियम के रेनोवेशन और तकनीकी तैयारियों के चलते मुकाबले मई में शिफ्ट किए गए हैं। अब 10 और 13 मई को रायपुर में क्रिकेट सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!