छत्तीसगढ़

BJP MLA बोलीं-24 घंटे में SDM को हटाएं,नहीं तो धरना:उद्धेश्वरी पैकरा ने कलेक्टर को दी चेतावनी, भूमिपूजन में नहीं पहुंचे SDM ने कहा-मेरी मर्जी




बलरामपुर जिले की सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा से फोन पर कहा कि 24 घंटे में राजपुर SDM को हटाएं, नहीं तो वे कार्यकर्ताओं के साथ दरी बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगी। विधायक राजपुर में कालेज रोड के सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन करने पहुंची थीं। बुलावे के बाद भी कार्यक्रम में SDM नहीं आए, विधायक जब तहसील कार्यालय पहुंची तो SDM ने उनसे कह दिया कि मैं कार्यक्रम में जाउं, न जाउं, मेरी मर्जी। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर अनुविभाग मुख्यालय का है। नेशनल हाईवे 343 से कॉलेज तक 300 मीटर पहुंच मार्ग के सीसी सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण के लिए 27 लाख रुपये की स्वीकृति बलरामपुर कलेक्टर ने DMF मद से दी है। गुरुवार को सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा भूमिपूजन करने पहुंची थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान और तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को भी सूचना दी गई थी। नहीं पहुंचे SDM, विधायक से कहा-मेरी मर्जी
भूमिपूजन कार्यक्रम में SDM देवेंद्र प्रधान नहीं पहुंचे और कहलवा दिया कि वे कहीं फिल्ड पर गए हैं। विधायक उद्धेश्वरी पैकरा भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल के पास ही तहसील कार्यालय में किसानों की भीड़ देखकर उनके पास पहुंच गईं। वहां एसडीएम देवेंद्र प्रधान और तहसीलदार कावेरी मुखर्जी बैठे हुए मिले। विधायक ने SDM से कहा कि उन्हें भूमिपूजन कार्यक्रम में आना चाहिए था। इसपर SDM ने दो टूक शब्दों में जवाब दे दिया कि कार्यक्रम में वे शामिल होते हैं या नहीं, मेरी मर्जी है। इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। कलेक्टर से कहा-24 घंटे में हटाईए
विधायक उद्धेश्वरी पैकरा बाहर आईं। कुछ देर बाद ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा का फोन विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के मोबाइल पर आया तो विधायक ने SDM के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि- अब मेरी मर्जी है कि SDM को 24 घंटे में हटाइए नहीं तो कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठूंगी। कलेक्टर ने कुछ बात रखने की कोशिश की, लेकिन विधायक ने स्पष्ट कह दिया कि 24 घंटे में एसडीएम को नहीं हटाया गया तो वे और भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे । तहसीलदार को लगाई फटकार
तहसील कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि वे सीमांकन और जमीन के कामों के लिए चार माह से अधिक समय से भटक रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहे हैं। विधायक ने तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को इसे लेकर फटकर लगाई। तहसीलदार ने स्टाफ की कमी बताई तो विधायक ने कहा कि वे काम नहीं करा सकती तो कलेक्टर को लिखकर दे दें कि स्टॉफ नहीं हैं। सभी किसानों का काम समय पर हो जाना चाहिए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विधायक का अल्टीमेटम
उद्धेश्वरी पैकरा द्वारा 24 घंटे में एसडीएम को हटाने का अल्टीमेटम सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा से संपर्क करने पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!