छत्तीसगढ़

बिलासपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, हाइवा टकराने से केबिन में जिंदा जला चालक


सकरी नेशनल हाईवे 130-ए पर संबलपुर ओवरब्रिज में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चलिए आपको बताते हैं कि क्या हुआ। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 10:00:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 10:00:37 PM (IST)

बिलासपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर,  हाइवा टकराने से केबिन में जिंदा जला चालक
ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर

HighLights

  1. तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से मारी टक्कर
  2. केबिन में आग लगने से चालक जिंदा जला
  3. दमकल ने आग बुझाकर निकाला शव, जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी नेशनल हाईवे 130-ए पर संबलपुर ओवरब्रिज में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां कोयला लोड तेज रफ्तार हाइवा ने आगे चल रहे हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केबिन में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, हाइवा क्रमांक सीजी 10 एके 5007 सकरी से हिर्री की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर इसने आगे चल रहे हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएस 1692 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद केबिन में धमाके के साथ आग भड़क उठी और पूरा वाहन लपटों में घिर गया।

हादसे में चालक अरविंद भारद्वाज (निवासी झारखंड) केबिन में फंस गया। आग इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पास तक नहीं जा सके।

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाहनों की जब्ती, ट्रांसपोर्टर की तलाश

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। केबिन और दस्तावेज जल जाने के कारण वाहन नंबर के आधार पर मालिक और ट्रांसपोर्टर की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोयला कहां से लाया जा रहा था और कहां पहुंचाया जाना था।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!