छत्तीसगढ़
हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस रेड, 9 जुआरी गिरफ्तार, 84 हजार नकद और 4 वाहन जब्त


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मौके पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा जैसी महंगी गाड़ियों में सवार होकर जुआ खेलने पहुंचे थे। इससे पूरे मामले का हाई-प्रोफाइल एंगल उजागर हुआ है।




