छत्तीसगढ़

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बतरा डैम में डूबे 3 ग्रामीणों में से 2 का शव बरामद कर लिया गया है। 1 की तलाश जारी है। सोमवार रात 2 बजे 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई थी।

.

इनमें 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि 3 लापता थे। 15 घंटे बाद 2 लोगों का शव मिला है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात में जाल बिछाकर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

सभी ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

कुछ और तस्वीरें देखिए…

घटनास्थल पर लापता लोगों के रिश्तेदार पहुंचे हुए हैं, DDRF तलाश में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर लापता लोगों के रिश्तेदार पहुंचे हुए हैं, DDRF तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों को डूबे 15 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया।

ग्रामीणों को डूबे 15 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया।

जिस नाव पर ग्रामीण सवार थे, वह नाव भी लापता है।

जिस नाव पर ग्रामीण सवार थे, वह नाव भी लापता है।

2 का शव मिला, 1 लापता

जानकारी के मुताबिक, घटना रात 2 बजे की है। एक नाव पर सवार होकर 9 ग्रामीण मछली पकड़ने निकले थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसके बाद 6 लोग तैरकर बाहर आ गए थे।

3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। अगले दिन सुबह रेस्क्यू के दौरान 2 लोगों का शव बरामद किया गया है। अन्य 1 ग्रामीण की तलाश की जा रही है।

घटना की सूचना रात में ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर करंजी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान जारी है।

DDRF की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

DDRF की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

डैम में मछली पकड़ने पर बैन

बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे।

जिनके शव मिले

  1. समयलाल (45) निवासी ग्राम राई
  2. जगलाल (45) ग्राम राई

लापता की तलाश जारी

  1. कंवल साय, निवासी भैयाथान

तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग

  1. लालजी
  2. विजय प्रसाद
  3. वेद कुमार
  4. कामेश्वर
  5. होल्डर
  6. राजकुमार

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत: जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए।

कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार को घोघरा डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। नहाने के दौरान मां-बेटी गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!