छत्तीसगढ़

विधायक निधि के कामों में खुशवंत साहेब सबसे आगे, सुनील सोनी सबसे पीछे


रायपुर जिले की सात विधानसभाओं में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति असंतुलित है। जिले में कुल स्वीकृत कार्यों में से 46 प्रतिशत अधूरे हैं…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 09:24:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 09:26:20 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड: विधायक निधि के कामों में खुशवंत साहेब सबसे आगे, सुनील सोनी सबसे पीछे
विधायक विकास निधि से तैयार किए भवन की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. रायपुर जिले में विधायक निधि के 46 प्रतिशत कार्य अधूरे और 29 प्रतिशत अभी तक शुरू नहीं
  2. आरंग विधानसभा कार्यों को पूरा करने में सबसे आगे, जबकि रायपुर दक्षिण की स्थिति सबसे खराब
  3. कार्यों की धीमी गति के बावजूद निर्माण एजेंसियों को स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति असंतुलित नजर आ रही है। तुलनात्मक आंकड़ों में आरंग विधानसभा में खुशवंत साहेब सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, जहां 50 में से 23 कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी सबसे पीछे है, जहां 143 स्वीकृत कार्यों में नौ ही पूरे हो पाए हैं और 140 कार्य अब भी अधूरे हैं।

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और पश्चिम विधायक राजेश मूणत की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जिलेभर में कुल स्वीकृत कार्यों में 46 प्रतिशत कार्य अधूरे हैं, जबकि 29 प्रतिशत कार्य अब तक शुरू ही नहीं हो सके हैं। इसके बावजूद निर्माण एजेंसियों को कुल स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया गया है।

स्थानीय लोग कर रहे इंतजार

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 143 कार्यों में से नौ पूरे हुए हैं, जबकि आरंग विधानसभा कार्य पूर्णता के मामले में सबसे आगे है। रायपुर उत्तर और पश्चिम में भी विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। स्थानीय लोग सड़क, सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी इंतजार कर रहे हैं। निर्माण एजेंसियों की सुस्ती और अफसरों की कमजोर मॉनिटरिंग के कारण विकास कार्यों की गति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। भुगतान और धरातल पर हुई प्रगति के बीच का यह बड़ा अंतर पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब समय आ गया है कि इन लंबित प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि जनता को उनका हक मिल सके।

आरंग में सर्वाधिक 2.94 करोड़ का भुगतान

रायपुर दक्षिण विधानसभा में विधायक निधि से 143 कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन इनमें से केवल नौ कार्य ही पूरे हो सके हैं। 140 कार्य अब भी अधूरे हैं, जबकि कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद 3.96 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से करीब 1.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में आरंग की स्थिति बेहतर दिखाई दे रही है। यहां 50 कार्यों में से 23 पूरे हो चुके हैं, जबकि 19 कार्य अधूरे और आठ प्रारंभ नहीं हुए हैं। आरंग में सबसे अधिक 2.94 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।

रायपुर उत्तर-पश्चिम में भी सुस्त प्रगति

रायपुर उत्तर में 59 कार्य स्वीकृत हुए, लेकिन केवल छह कार्य पूरे हो सके हैं। यहां 43 कार्य अधूरे और 10 प्रारंभ नहीं हुए हैं। वहीं रायपुर पश्चिम में 47 में से केवल दो कार्य पूरे हुए हैं। पश्चिम विधानसभा में 17 कार्य अधूरे और 28 प्रारंभ नहीं हो पाए हैं। दोनों क्षेत्रों में करीब दो-दो करोड़ रुपये भुगतान के बावजूद विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है।

ग्रामीण, अभनपुर और धरसींवा की मिली-जुली तस्वीर

रायपुर ग्रामीण में 45 कार्यों में से केवल पांच पूरे हुए हैं, जबकि 32 अधूरे हैं। अभनपुर में 79 कार्यों में 12 पूरे हुए और 58 अधूरे हैं। धरसींवा में 49 कार्यों में से 17 पूरे हुए, जबकि 19 अधूरे और 13 प्रारंभ नहीं हो सके। इन तीनों क्षेत्रों में भी भुगतान और कार्य प्रगति के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कार्य लंबे समय से अधर में लटके हुए हैं।

विधानसभावार स्वीकृत कार्यों एवं भुगतान राशि का विवरण

क्षेत्र– स्वीकृत कार्य- पूर्ण- अपूर्ण- अप्रारंभ- स्वीकृत राशि- भुगतान

  1. रायपुर ग्रामीण 45- 5- 32- 8- 3.95 करोड़-1.96 करोड़
  2. रायपुर पश्चिम 47- 2- 17- 28- 3.96 करोड़- 1.98 करोड़
  3. रायपुर उत्तर 59- 6- 10- 43- 3.96 करोड़- 1.98 करोड़
  4. रायपुर दक्षिण 143- 91- 40- 12 3.96 करोड़- 1.98 करोड़
  5. अभनपुर 79- 12- 12- 58- 3.96 करोड़ – 1.98 करोड़
  6. धरसींवा 49- 17- 17- 19- 3.96 करोड़- 1.98 करोड़
  7. आरंग 50- 23- 19-8- – 2.94 करोड़



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!