छत्तीसगढ़
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंपापुर निवासी फुलकेन टेकाम पति मलकु राम टेकाम उम्र 31 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि 3 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। शुक्रवार की अलसुबह करीब 4 बजे पत्नी फुलकेन उठकर बताई की पीठ में कुछ काट (Snake bite) लिया है।



