छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल




शुरुआती बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) को मजबूत बनाने की दिशा में रायपुर जिले में एक नई पहल की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग और ‘गढ़बो बचपन’ के संयुक्त सहयोग से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार जिला स्तरीय ‘सुविधादाता एवं पालक बैठक’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पालकों को ‘आकलन कार्ड’ प्रदान किए गए। इन कार्डों के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों के सीखने, विकास और तैयारियों का व्यवस्थित आकलन कर सकेंगे। इससे बच्चों की शैक्षणिक और व्यवहारिक प्रगति पर बेहतर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। स्कूली शिक्षा के लिए बच्चों को मिला विद्यारंभ प्रमाण पत्र आगामी स्कूली शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार ‘विद्यारंभ प्रमाण पत्र’ भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा इस नवाचार की सराहना की। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बना समन्वय का मंच आयोजन के माध्यम से पालकों, स्कूल प्रबंधन, समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजन की सफलता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, ‘गढ़बो बचपन’ तथा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!