ट्रक से डीजल चोरी कर ढाबे में बेच रहे थे:बेमेतरा में 29 लीटर डीजल और 3 हजार जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

![]()
बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में ट्रक से डीजल चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीजल बिक्री के 3 हजार रुपए कैश, करीब 29 लीटर डीजल, पाइप और एक ट्रक जब्त किया है। मामले में एक और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सूचना मिली थी कि खौरा स्थित किसान ढाबे में एक ट्रक ड्राइवर अपने वाहन से डीजल निकालकर चोरी-छिपे बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 07 CA 7936 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। ड्राइवर ने कबूली डीजल चोरी जांच के दौरान ट्रक चालक भुवनेश्वर साहू (30) निवासी कुंरा थाना मुंगेली से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक उसने ट्रक से डीजल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से डीजल बेचकर मिले 3 हजार रुपए और संबंधित ट्रक जब्त किया गया। चोरी का डीजल खरीदने वाले 2 आरोपी भी पकड़े पुलिस ने चोरी का डीजल खरीदने के आरोप में शत्रुहन बारले (40) और आकाश वर्मा (20) को भी गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से दो सफेद जरकिन में रखा करीब 29 लीटर डीजल और एक पाइप बरामद किया गया। एक आरोपी की तलाश जारी नांदघाट पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल चौथा आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Source link




