छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट


पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत प्री-नॉन इंटरलाकिंग व नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा।

Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 09:24:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 09:31:03 PM (IST)

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत प्री-नॉन इंटरलाकिंग व नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। राजेंद्र पुल-दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का काम होना है। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

बिलासपुर-बक्सर और बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 22843 25 सितंबर और दो अक्टूबर को बिलासपुर से रद्द रहेगी। बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 22844 26 सितंबर और तीन अक्टूबर को बक्सर से रद्द रहेगी।

चर्लपल्ली-दरभंगा और दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस का बदला मार्ग

चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस 17007 26 और 29 सितंबर को चर्लपल्ली से छूटने वाली गाड़ी अपने सामान्य मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी। दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 17008 25 सितंबर, 29 सितंबर और दो अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी मुंगेर-किऊल के रास्ते संचालित होगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!