Uncategorized

लंबित मांगों के लिए जशपुर के पटवारी एकजुट, 3 नवंबर को निकालेंगे विशाल प्रदर्शन रैली

जशपुर में राजस्व पटवारी संघ जिला जशपुर अपनी विभिन्न लंबित मांगों और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए 3 नवंबर 2026 को एक विशाल महारैली का आयोजन करेगा। जिलेभर के पटवारी इस दिन एकजुट होकर रणजीता स्टेडियम से कलेक्ट्रेट परिसर तक जंगी रैली निकालेंगे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

समाचार फोटो

संघ के अनुसार, सभी पटवारी सुबह 10 बजे रणजीता स्टेडियम में एकत्रित होंगे। दोपहर 2 बजे महारैली रणजीता स्टेडियम से शुरू होगी, जो महाराजा चौक, जशपुर बस स्टैंड और पुरानी टोली होते हुए पुनः रणजीता स्टेडियम मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। यहां पटवारी अपनी मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में पीवीएफ (PVF) पोर्टल और सॉफ्टवेयर में आ रही तकनीकी खामियों और व्यावहारिक समस्याओं का तत्काल निराकरण शामिल है। इसके साथ ही, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति को दूर कर उन्हें न्यायोचित वेतनमान प्रदान करने की मांग भी उठाई गई है।

समाचार फोटो

अन्य महत्वपूर्ण मांगों में नियमानुसार समयबद्ध विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करना, पीवी ऐप (PV app) और डीसीएस (DCS) कार्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, संघ ने हड़ताल अवधि के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई निलंबन, स्थानांतरण और अन्य सभी विभागीय कार्रवाई को शून्य करने की मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!