छत्तीसगढ़

वलसाड-खड़गपुर के बीच दौड़ेगी Special Train, दुर्ग-रायपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव


Special Train: ग्रीष्मकालीन अवकाश (Holidays) में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 09:05:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 09:05:56 AM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए खुशखबरी: वलसाड-खड़गपुर के बीच दौड़ेगी Special Train, दुर्ग-रायपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
Special Train: 26 अप्रैल से वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर में ठहराव सुविधा
  2. कुल 20 एलएचबी कोच लगाए गए
  3. एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: ग्रीष्मकालीन अवकाश (Holidays) के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे (Indian Railway) ने वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के मध्य स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

समय-सारणी और मार्ग

ट्रेन संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल 26 अप्रैल को वलसाड से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन गोंदिया होते हुए दुर्ग में सुबह 05:03 बजे पहुंचेगी और 05:08 बजे रवाना होगी। इसके बाद रायपुर और बिलासपुर होते हुए रात 9 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा की जानकारी

वापसी में ट्रेन संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल 28 अप्रैल को सुबह 5 बजे खड़गपुर से रवाना होगी। यह बिलासपुर और रायपुर होते हुए दुर्ग में शाम 5:15 बजे पहुंचेगी और आगे गोंदिया के रास्ते अगले दिन दोपहर 3:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

कोच और ठहराव व्यवस्था

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 एसी-3, दो स्लीपर, दो जनरल, एक एसएलआरडी और एक पावर कार शामिल हैं। ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!