छत्तीसगढ़

Up:हरियाणवी कलाकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रागिनी कार्यक्रम के दौरान आरोपी को जड़ा था थप्पड़, जानें पूरा मामला – Haryanvi Artist Files Complaint Had Slapped Accused During A Ragini Performance In Up


यूपी के हाथरस स्थित सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में आयोजित रागिनी कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी के मामले में महिला कलाकार ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी पर हरियाणवी महिला कलाकार ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।


गौरतलब है कि तीन जून को गांव में रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुति देने आए थे। इस दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया और महिला कलाकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध स्वरूप कलाकार ने युवक को मंच पर ही थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद वह कार्यक्रम बीच में छोड़कर चली गईं।

पीड़िता का कहना है कि घटना के समय आयोजकों ने उनका पूरा सहयोग किया, जबकि कुछ कलाकारों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। बाद में उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। रविवार को उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!