Uncategorized

वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन, रायपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम

वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी यह कार्यक्रम होगा।

‘नमामि भारतम्’ नाम से होने वाले इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामूहिक वंदे मातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में आयोजन की तैयारियां सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से की जा रही हैं। रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य विद्यालयों, उनके पोषित गांवों और वार्डों में भी सामूहिक गायन होगा।

कार्यक्रम के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन और पंजीयन शुरू होगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा, जो 11 बजकर तीन मिनट 13 सेकंड तक चलेगा।

21 सितंबर को सुबह 11 बजे सामूहिक गायन को लेकर पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।

आयोजन की तैयारी के लिए विद्यालयों में भी अभ्यास चल रहा है। संस्थान की ओर से विद्यालयों को आयोजन संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!