छत्तीसगढ़

Up Politics:सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, जिनसे एडवांस वसूला वो अब अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे – Akhilesh Hits Back At Claims Of Split Insp Those Who Paid Advances Are Now Searching For Rumours Minister


उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर लगातार सपा में टूट का दावा कर रहे हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उन पर तीखा पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तंज कसा। लिखा कि टिकट के दावेदारों के बाद अब अधिकारी और ठेकेदार मिलकर ‘ढुंढाई पंचायत’ कर रहे हैं। जिन लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर एडवांस राशि लेने की बातें सामने आ रही हैं, वे अब उन लोगों की नजर में हैं।

सीट मिल भी जाए तो जीतेंगे नहीं- अखिलेश

उन्होंने आगे लिखा कि पहले तो ‘अफ़वाह मंत्री’ को केवल वे ही भावी प्रत्याशी ढूंढ रहे थे, जिनसे टिकट के नाम पर एडवांस वसूले हैं, लेकिन अब यह चर्चा है कि ‘30 सीट’ मिलने की बात महज अफवाह साबित हो रही है। तंज कसा कि न तो उन्हें एक भी सीट मिलती दिख रही है और यदि कहीं कोई सीट मिल भी जाए तो जीतेंगे नहीं।

सपा मुखिया ने अपने पोस्ट में आगे दावा किया कि अब स्थिति ऐसी है कि एई, जेई और एएमए स्तर के अधिकारी तथा विभागीय ठेकेदार भी मिलकर उनको तलाश रहे हैं। आरोप है कि इनसे ट्रांसफर, पोस्टिंग और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर एडवांस लिया गया था।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जिस काली कमाई के सहारे बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वही अब उनके खिलाफ ‘पंचायत’ बैठा रही है। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!