TET अनिवार्यता के विरोध में जशपुर के सैकड़ों शिक्षक दिल्ली रवाना, रामलीला मैदान में होगा बड़ा प्रदर्शन

पत्थलगांव/जशपुर :
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एकदिवसीय आंदोलन में शामिल होने के लिए जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का जत्था आज बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह आंदोलन TET अनिवार्यता के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
जशपुर जिले से रवाना हुए इस जत्थे का नेतृत्व जिला संचालक संतोष टांडे और अजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं। आंदोलन में प्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
जशपुर के शिक्षक भी इस आंदोलन में पूरी एकजुटता के साथ भाग लेते हुए अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। प्रस्थान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
शिक्षकों ने स्पष्ट तौर पर संकल्प लिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।





