Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर गुरसिया के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, ध्वजारोहण के साथ बच्चों में बांटी गई मिठाई

गोविंद अग्रवाल/ गुरसिया। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत गुरसिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों, शिक्षकों एवं संस्था के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर संस्था के अध्यक्ष अरुण सिंह कंवर ने विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया।

स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अरुण सिंह कंवर के साथ कांता सिंह, भरत अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अम्बे सिंह और उत्तरा सिंह सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!