Uncategorized

*गुरसिया में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास: प्रभारी सरपंच रासकुंवर ने फहराया तिरंगा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

गोविंद अग्रवाल / कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरसिया में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रभारी सरपंच रासकुंवर ने विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे, ग्राम पंचायत सचिव राजेश नायक, उपसरपंच राजेश जायसवाल, निर्माण कार्य समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर, समस्त पंचगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत परिसर और गांव को हराभरा बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जहां ग्रामीणों में देशभक्ति का जोश भरा, वहीं पौधरोपण के जरिए प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!