Uncategorized

सूरजपुर- बेटे के बाद टीचर मां की लाश मिली:छात्र का सड़क किनारे, महिला का बाथरूम में मिला शव, 5 साल पहले हुआ था तलाक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने महिला टीचर और उसके बेटे की हत्या कर दी। बेटे का शव शनिवार सुबह ग्राम महावीरपुर में सड़क किनारे मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद देर शाम पुलिस घर पहुंची। घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर मां का शव बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी के मुताबिक, महिला बेलटिकरी शासकीय स्कूल में टीचर थी। 5 साल पहले पति से तलाक होने के बाद वह बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों की हत्या में किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल की आशंका है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। आशंका थी कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है। पहचान नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेट (18) के रूप में हुई। सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट (40) की लाश भी संदिग्ध हालत में मिली। घटनास्थल को सील किया रजनी बरेट बेलटिकरी के शासकीय स्कूल में टीचर थी। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ रहती थी। मां-बेटे की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात होने के कारण घटनास्थल को सील कर दिया गया। जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और मां-बेटे की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी रविवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। आशंका है कि आरोपियों ने घर में टीचर की हत्या की और छात्र को कहीं दूसरी जगह ले जाकर मार डाला। हालांकि, हत्या की जगह को लेकर पुलिस की जांच जारी है। ……………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या: बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!